Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

57news

करौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का किया निस्तारण, गांजा तस्कर गिरफ्तार #57news

सहयोगी रिपोर्टर हनीस शेख, कुतकपुर 

करौली पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार करौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जब्त करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल (IPS) के निर्देशन में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की निगरानी में जब्त 60.57 ग्राम स्मैक, 21.36 किलोग्राम गांजा, 109 ग्राम अफीम, 20 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त तथा प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसी अभियान के तहत मंडरायल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 479 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी शिवचरण उर्फ कल्ली (35) को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। करौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

करौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का किया निस्तारण, गांजा तस्कर गिरफ्तार #57news सहयोगी रिपोर्टर हनीस शेख, कुतकपुर करौली पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार करौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जब्त करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल (IPS) के निर्देशन में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की निगरानी में जब्त 60.57 ग्राम स्मैक, 21.36 किलोग्राम गांजा, 109 ग्राम अफीम, 20 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त तथा प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी अभियान के तहत मंडरायल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 479 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी शिवचरण उर्फ कल्ली (35) को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। करौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Balghat, Karauli | Jul 29, 2026

#57news

#57news

Balghat, Karauli | Jul 28, 2026

करौली:फूले की झोपड़ी मामले में 6 लोग गिरफ्तार #57news

करौली:फूले की झोपड़ी मामले में 6 लोग गिरफ्तार #57news

Balghat, Karauli | Jul 27, 2026

नर सेवा नारायण सेवा मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन लकी मेला विशाल भंडारा एवं धर्मार्थ  प्याऊ 
नांगल शेरपुर टोड़ा भीम करौली #57news

नर सेवा नारायण सेवा मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन लकी मेला विशाल भंडारा एवं धर्मार्थ प्याऊ नांगल शेरपुर टोड़ा भीम करौली #57news

Balghat, Karauli | Jul 26, 2026

विनय यादव (थाना अधिकारी नरवर ) नरवर किले से चोरी हुयी तोप मामले मे शिवपुरी पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से थाना नरवर के अपराध क्रमांक 128/26 में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फरियादी रमेश कोली ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि वह पुरातत्व विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ है जिसकी ड्यूटी नरवर किले पर कचहरी महल मे है, दिनांक 15.07.26 को शाम करीब 06 बजे किले से ड्यूटी करके वापस आ गया था। जब दिनांक 16.07.26 को सुबह किले पर पहुंचा तो कचहरी महल मे रखी 14 तोपों मे से 01 तोप नहीं थी जो रात्रि में अज्ञात आरोपिओं द्वारा चुरा ली गयी है, जिसके बाद अधिकारियों को तोप चोरी हो जाने की सूचना दी तथा तोप की तलाश किले मे आस पास की कोई पता नही चला उक्त रिपोर्ट पर से थाना नरवर पर अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पुरातत्व धरोहर की चोरी का होकर गंभीर होने से पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर श्री अरविन्द कुमार सक्सेना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर डां. असित यादव व्दारा थाना नरवर जिला शिवपुरी (म.प्र.) के अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस में नरवर किले से हुए तोप की चोरी में जल्द से जल्द फरार आरोपीगण की पतारसी हेतु तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपीगण पर 10,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर द्वारा इनाम की राशि को बढ़ाकर 30,000/- रुपये किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम गठित की गयी। स्पेशल टीम द्वारा घटना मे टेक्नीकल साक्ष्य प्राप्त करने हेतु सायबर सेल शिवपुरी से मदद ली एवं घटना के रुट का पता करने के लिये सीसीटीव्ही फुटेज व टोल प्लाजा कैमरे चैक किये गये जिसमें पिकअप बोलेरो वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ34GA2980 का पता मिला जो कि घटना में प्रयुक्त की गयी थी। उक्त वाहन के रुट का पीछा करते हुए रास्ते मे आने वाले टोल प्लाजा व जगह-जगह के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु जिला करौली राजस्थान पहुँचे, आरोपीगण व घटना मे प्रयुक्त वाहन व चोरी गयी तोप की तलाश पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल जिला करौली राजस्थान द्वारा जिले की स्पेशल टीम को मदद के लिये उपलब्ध कराया गया। 

जिला करौली से प्राप्त स्पेशल टीम के टीम प्रभारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.07.2026 को सुबह के समय वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ34GA2980 की एक पिकअप बोलेरो से हथियार लेकर आने की सूचना मिली थी, जिसकी घेराबन्दी की थी लेकिन उक्त पिकअप बोलेरो वाहन पकड़ में नहीं आयी थी, जिसके बाद शिवपुरी पुलिस टीम द्वारा जिला करौली मे प्रकरण के आरोपीगणो व घटना मे प्रयुक्त बुलेरो वाहन की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये तभी दिनांक 25.07.26 को मुखबिर द्वारा प्रकरण के आरोपी अमन मीणा अपने एक साथी के साथ घटना मे प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ34GA2980 राजस्थान से शिवपुरी तरफ आने की सूचना प्राप्त हुई सूचना तस्दीक पर से थाना नरवर व थाना सुभाषपुरा से टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर थाना नरवर के अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ34GA2980 को विधिवत जप्त किया गया व दो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 
01. अमन कुमार पुत्र मोहनलाल जाति मीना निवासी पालनपुर थाना सदर हिण्डोन जिला करौली राजस्थान।
02. टिम्मू राम पुत्र श्री भूरा राम जाति मीना निवासी गांवडा मीना थाना सदर जिला करौली राजस्थान।
को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

*जप्त मशरुका – एक महिन्द्रा बुलेरो पिकअप क्रमांक RJ34GA2980 कीमती करीब 6,00,000/-रुपये।*

*शिवपुरी पुलिस द्वारा अपराध की विवेचना को आगे बढाते हुये अपराध मे संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है एवं चोरी गयी तोप को बरामद करने हेतु पुलिस टीम जिला करौली भेजी गई है शीघ्र चोरी गई तोप को बरामद कर शेष आरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा।*

सराहनीय कार्यवाही : - उक्त कार्यवाही मे श्री प्रशांत शर्मा एसडीओपी अनुभाग पिछोर, टी. आई. विनय यादव (थाना प्रभारी नरवर), उनि अरविन्द सिंह चौहान (थाना प्रभारी सुभाषपुरा), उनि धर्मेन्द्र जाट (सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी), उनि. अभिमन्यु राजावत (चौकी प्रभारी मगरौनी), उनि. मनोज सरयाम, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, सउनि सतीष जयन्त थाना नरवर, प्र आर 874 प्रभजोत सिंह, आर 426 नरेन्द्र सिंह मोर्य, आर 206 भूपेन्द्र सिंह (सायबर सेल शिवपुरी), आर 1055 शिवराज यादव, आर 510 रोहित उपाध्याय (एसडीओपी कार्यालय पिछोर शिवपुरी) एवं सउनि श्री राम कुमार (प्रभारी डीएसटी करौली राजस्थान) व अन्य टीम सदस्य जिला स्पेशल टीम करौली राजस्थान की सराहनीय भूमिका रही।#57news

विनय यादव (थाना अधिकारी नरवर ) नरवर किले से चोरी हुयी तोप मामले मे शिवपुरी पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से थाना नरवर के अपराध क्रमांक 128/26 में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फरियादी रमेश कोली ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि वह पुरातत्व विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ है जिसकी ड्यूटी नरवर किले पर कचहरी महल मे है, दिनांक 15.07.26 को शाम करीब 06 बजे किले से ड्यूटी करके वापस आ गया था। जब दिनांक 16.07.26 को सुबह किले पर पहुंचा तो कचहरी महल मे रखी 14 तोपों मे से 01 तोप नहीं थी जो रात्रि में अज्ञात आरोपिओं द्वारा चुरा ली गयी है, जिसके बाद अधिकारियों को तोप चोरी हो जाने की सूचना दी तथा तोप की तलाश किले मे आस पास की कोई पता नही चला उक्त रिपोर्ट पर से थाना नरवर पर अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण पुरातत्व धरोहर की चोरी का होकर गंभीर होने से पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर श्री अरविन्द कुमार सक्सेना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर डां. असित यादव व्दारा थाना नरवर जिला शिवपुरी (म.प्र.) के अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस में नरवर किले से हुए तोप की चोरी में जल्द से जल्द फरार आरोपीगण की पतारसी हेतु तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपीगण पर 10,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर द्वारा इनाम की राशि को बढ़ाकर 30,000/- रुपये किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम गठित की गयी। स्पेशल टीम द्वारा घटना मे टेक्नीकल साक्ष्य प्राप्त करने हेतु सायबर सेल शिवपुरी से मदद ली एवं घटना के रुट का पता करने के लिये सीसीटीव्ही फुटेज व टोल प्लाजा कैमरे चैक किये गये जिसमें पिकअप बोलेरो वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ34GA2980 का पता मिला जो कि घटना में प्रयुक्त की गयी थी। उक्त वाहन के रुट का पीछा करते हुए रास्ते मे आने वाले टोल प्लाजा व जगह-जगह के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु जिला करौली राजस्थान पहुँचे, आरोपीगण व घटना मे प्रयुक्त वाहन व चोरी गयी तोप की तलाश पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल जिला करौली राजस्थान द्वारा जिले की स्पेशल टीम को मदद के लिये उपलब्ध कराया गया। जिला करौली से प्राप्त स्पेशल टीम के टीम प्रभारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.07.2026 को सुबह के समय वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ34GA2980 की एक पिकअप बोलेरो से हथियार लेकर आने की सूचना मिली थी, जिसकी घेराबन्दी की थी लेकिन उक्त पिकअप बोलेरो वाहन पकड़ में नहीं आयी थी, जिसके बाद शिवपुरी पुलिस टीम द्वारा जिला करौली मे प्रकरण के आरोपीगणो व घटना मे प्रयुक्त बुलेरो वाहन की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये तभी दिनांक 25.07.26 को मुखबिर द्वारा प्रकरण के आरोपी अमन मीणा अपने एक साथी के साथ घटना मे प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ34GA2980 राजस्थान से शिवपुरी तरफ आने की सूचना प्राप्त हुई सूचना तस्दीक पर से थाना नरवर व थाना सुभाषपुरा से टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर थाना नरवर के अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ34GA2980 को विधिवत जप्त किया गया व दो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. अमन कुमार पुत्र मोहनलाल जाति मीना निवासी पालनपुर थाना सदर हिण्डोन जिला करौली राजस्थान। 02. टिम्मू राम पुत्र श्री भूरा राम जाति मीना निवासी गांवडा मीना थाना सदर जिला करौली राजस्थान। को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। *जप्त मशरुका – एक महिन्द्रा बुलेरो पिकअप क्रमांक RJ34GA2980 कीमती करीब 6,00,000/-रुपये।* *शिवपुरी पुलिस द्वारा अपराध की विवेचना को आगे बढाते हुये अपराध मे संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है एवं चोरी गयी तोप को बरामद करने हेतु पुलिस टीम जिला करौली भेजी गई है शीघ्र चोरी गई तोप को बरामद कर शेष आरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा।* सराहनीय कार्यवाही : - उक्त कार्यवाही मे श्री प्रशांत शर्मा एसडीओपी अनुभाग पिछोर, टी. आई. विनय यादव (थाना प्रभारी नरवर), उनि अरविन्द सिंह चौहान (थाना प्रभारी सुभाषपुरा), उनि धर्मेन्द्र जाट (सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी), उनि. अभिमन्यु राजावत (चौकी प्रभारी मगरौनी), उनि. मनोज सरयाम, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, सउनि सतीष जयन्त थाना नरवर, प्र आर 874 प्रभजोत सिंह, आर 426 नरेन्द्र सिंह मोर्य, आर 206 भूपेन्द्र सिंह (सायबर सेल शिवपुरी), आर 1055 शिवराज यादव, आर 510 रोहित उपाध्याय (एसडीओपी कार्यालय पिछोर शिवपुरी) एवं सउनि श्री राम कुमार (प्रभारी डीएसटी करौली राजस्थान) व अन्य टीम सदस्य जिला स्पेशल टीम करौली राजस्थान की सराहनीय भूमिका रही।#57news

Balghat, Karauli | Jul 26, 2026

Latest 57news News Videos - Watch the Latest News of August 12, 2026 | Public App