तरारी: देव बाजार एवं कुरमुरी गांव के बीच स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर लूट, नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घेरा
भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव बाजार एवं कुरमुरी गांव के बीच सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दुकान बंद कर वापस लौट रहे बाइक सवार आभूषण दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी दुकानदार को गोली दाहिने साइड गर्दन में मारी गई है। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए तरारी सीएचसी लाया गया। सूचना पाकर परिजन