जमुई: बटिया जंगल में बेकाबू हाइवा ने कार और बाइक को रौंदा, बाइक सवार पिता और मासूम पुत्री की हुई मौत, पत्नी समेत चार घायल
Jamui, Jamui | Sep 8, 2026 बटिया जंगल में हाईवा ने पहले कार में टक्कर मारी, फिर बाइक को रौंदते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा पिता- पुत्री के शव को सोमवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।