Public App Logo
Profile Picture

57News Rajasthan

@57newsrajasthan
411Followers
2Following
जयपुर से बड़ी खबर,पंचायत चुनाव 2026 का कल कार्यक्रम घोषित
Video 1
Video 2
करौली जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन
टोडाभीम:-पंचायत नामा ग्राम पंचायत करीरी सरपंच लिक्षमा देबी से खास चर्चा <nis:link nis:type=tag nis:id=57news nis:value=57news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
दिलीप दिलीप महावर बालघाट ने डायरेक्टर पद हेतु किया आवेदन
सिंघनिया आंगनवाड़ी केंद्र  पर आंगनवाड़ी मिलन सम्मान एवं गोदभराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

करौली

बालघाट ​तहसील क्षेत्र के गांव सिंघनिया में आंगनवाड़ी केंद्र  पर  कार्यकर्ताओं द्वारा 'आंगनवाड़ी मिलन सम्मान' एवं 'गोदभराई' कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान का सम्मान करना तथा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना था।
​कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र की कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की चार गर्भवती महिलाओं का तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और फल-मिठाई भेंट कर गोदभराई की रस्म के साथ की गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
​इसके पश्चात आयोजित 'आंगनवाड़ी मिलन सम्मान' समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
​कार्यक्रम में क्षेत्र की कई गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता मीना,सुनीता मीना,रेखा मीना,सुनीता गुर्जर सहायिकाएं जानकी,मुकेशी व आशा सह. हरकेशी,मौसम तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दिलीप कुमार महावर ने कांग्रेस से मांगा टिकट।

करौली राजस्थान <nis:link nis:type=tag nis:id=57news nis:value=57news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/>

राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पंचायत समिति बालघाट के वार्ड नंबर 03 से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दिलीप कुमार महावर ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग को लेकर टोडाभीम कांग्रेस कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया।दिलीप कुमार महावर, पुत्र श्री जगदीश प्रसाद महावर, ग्राम पोस्ट बालघाट निवासी हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा निजी व्यवसाय बताया है। आवेदन में उन्होंने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है और वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते आए हैं।उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य मानव एवं जीव-जंतुओं की जाति, धर्म, लिंग एवं सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर निःस्वार्थ भाव से सेवा करना बताया। साथ ही पार्टी की ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प व्यक्त किया।टिकट के लिए आवेदन जमा करने के दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे। अब वार्ड संख्या 03 से कांग्रेस पार्टी द्वारा किस प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाता है, इस पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है।
जुगाड़ में बैठकर कटिंग की दुकान खोलने जा रहा था, जुगाड़ के अचानक ब्रेक लगाने से संतुलन बिगड़ा, टायर के नीचे दबने से मौत 

नांगलशेरपुर 

बालघाट थाना क्षेत्र के गांव कंजौली निवासी 23 वर्षीय युवक सोनू सैन की जुगाड़ के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोनू सैन का परिवार हिंडौन सिटी में रहता है, गांव लपावली में सोनू की कटिंग की दुकान है। सोमवार को सोनू दुकान खोलने के लिए जुगाड़ में बैठकर हिंडौन सिटी से लपावली जा रहा था, तभी ढहरा और लपावली गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में जुगाड़ चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए इसके कारण संतुलन बिगड़ने से सोनू उछलकर नीचे सड़क पर गिर गया एवं जुगाड़ के टायर के नीचे आ गया इससे सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट की घटना के बाद अज्ञात जुगाड़ चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सैकड़ो लोग पहुंच गए उन्होंने बालघाट थाना पुलिस को सूचना दी। तत्पश्चात सूचना पर पहुंची बालघाट थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बालघाट हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंप दिया है, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक एवं वाहन की तलाश की जा रही है। सोनू की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

मृतक अविवाहित, कटिंग की दुकान चलाता था 

जानकारी के मुताबिक मृतक सोनू तीन भाईयों में सबसे छोटा था, उसकी अभी शादी नहीं हुई थी परिवार के साथ हिंडौन सिटी स्थित अपने मकान पर रहता था गांव लपावली में कटिंग की दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक का परिवार आर्थिक दृष्टि से कमजोर है मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रहा था।

फोटो-1 मृतक सोनू
करीरी टोडाभीम बारिश से बर्वाद हुई बाजरे की फसल
हमारे गाँव में तीन भैंसें भटकती हुई मिली हैं। ऐसा लगता है कि ये किसी के घर से निकलकर यहाँ आ गई हैं।

अगर आपके गाँव या आसपास किसी की भैंसें खोई हुई हैं, तो कृपया इस पोस्ट को शेयर करें ताकि सही मालिक तक सूचना पहुँच सके।

📍 स्थान: गाव बदलेटा बुजुर्ग तहसील बालघाट (करौली) 
🐃 भैंसों की संख्या: 3

जिस किसी की भैंसें हों, वह पहचान बताकर संपर्क करें 
फ़ोन नंबर:- 8000287132

🙏 कृपया पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, हो सकता है किसी की खोई हुई भैंस अपने मालिक तक पहुँच जाए।
करौली:-पंचायत नामा कार्यक्रम में मंडेरू (टोडाभीम)सरपंच रोबिन सिंह मीना से खास बातचीत।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायत nis:value=पंचायत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव2026 nis:value=चुनाव2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=57news nis:value=57news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajastgan nis:value=rajastgan nis:enabled=true nis:link/>
बालघाट क्षेत्र में गड़बडाई जिओ नेटवर्क सर्विस उपभोक्ता परेशान,नहीं हो रहा संपर्क।
Video 13
Video 14
करौली:-ग्राम पंचायत बालघाट सरपंच पद उम्मीदवार 
इस्लाम भाई से खास बातचीत <nis:link nis:type=tag nis:id=57news nis:value=57news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=Rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
करौली:-गोरडा सरपंच पपीता मीना ने की जिपस पद की दांवेदारी <nis:link nis:type=tag nis:id=57news nis:value=57news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत
मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज।

बालघाट।

देशभर  रविवार, 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ। सरकार ने यह विशेष व्यवस्था आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर की है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण हड़ताल के साथ बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अतिरिक्त अवसर देने के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। 
हड़ताल की प्रमुख मांगें बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन से जुड़े सुधार सहित कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर हैं। प्रस्तावित हड़ताल के चलते सरकार ने बैंकिंग सेवाओं में लंबे व्यवधान से बचने के लिए रविवार को शाखाएं संचालित रखने का फैसला किया।
इसी क्रम में मोरड़ा और बालघाट की बैंक शाखाओं में भी रविवार को कामकाज सुचारू रहा। शाखाओं पर ग्राहक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे और बैंक कर्मचारियों ने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराईं। रविवार को बैंक खुले रहने से उन ग्राहकों को राहत मिली, जिन्हें हड़ताल से पहले शाखा से जुड़े जरूरी काम पूरे करने थे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक शाखाओं के साथ संबंधित कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को भी चालू रखने की मंजूरी दी है। �
फेंक न्यूज़ जमके हो रही वाइरल।
इससे भ्रमित न हो ये झूठ है।पूरी तैयारी के साथ लडे चुनाव
समाजसेवी कालूराम मीना रिंगसपुरा नादौती करौली <nis:link nis:type=tag nis:id=57news nis:value=57news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
करौली टोडाभीम
भामाशाह लोकेश पदमपुरा ने मंदिर निर्माण हेतु ग्रामीणों को सुपुर्द की 2 लाख 11हजार रूपए की सहयोग राशि 57news <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=Rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
कृषि में नवाचार: ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदली खेती की तस्वीर
प्रगतिशील किसान डॉ. सियाराम मीना ने प्रस्तुत किया लाभकारी खेती का मॉडल।

सवाई माधोपुर। राजस्थान ।

जिले के किसान पारंपरिक खेती के साथ नवाचार अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। वजीरपुर तहसील के मोहचा गांव निवासी प्रगतिशील किसान डॉ. सियाराम मीना ने पारंपरिक फसलों से अलग ड्रैगन फ्रूट (कमलम) की खेती शुरू कर आधुनिक खेती का मॉडल प्रस्तुत किया है।
डॉ. सियाराम मीना ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में पानी की आवश्यकता अपेक्षाकृत कम रहती है और बाजार में इसकी मांग एवं कीमत अच्छी मिल सकती है। खेती शुरू करने से पहले उन्होंने फसल की तकनीकी जानकारी हासिल की। सहायक कृषि अधिकारी पिन्टू मीना पहाड़ी ने पौधरोपण, पोल एवं सपोर्ट सिस्टम, सिंचाई, खाद-पोषण, पौधों की ट्रेनिंग, फूल-फल प्रबंधन तथा रोग-कीट नियंत्रण को लेकर तकनीकी मार्गदर्शन दिया।
ड्रिप सिंचाई और जैविक खाद उपयोगी
संयुक्त निदेशक कृषि लखपत लाल मीना ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में ड्रिप सिंचाई उपयोगी रहती है। खेत में पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए। रोपण के समय अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद एवं जैविक पदार्थ तथा समय-समय पर वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग पौधों की वृद्धि के लिए लाभकारी रहता है। संतुलित पोषण और वैज्ञानिक देखभाल से उत्पादन को बेहतर किया जा सकता है।
सहायक निदेशक कृषि राधारमण शर्मा ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट गर्म जलवायु में अच्छी तरह विकसित होता है, लेकिन अत्यधिक गर्मी और तेज धूप के दौरान पौधों को सनबर्न से बचाना आवश्यक है। साथ ही खेत में उचित जल निकास की व्यवस्था जरूरी है, क्योंकि जड़ों के आसपास पानी जमा रहने से सड़न और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
12-18 महीने में शुरू हो सकता है फलन
सहायक कृषि अधिकारी पिन्टू मीना पहाड़ी के अनुसार अच्छी गुणवत्ता की रोपण सामग्री और वैज्ञानिक प्रबंधन से ड्रैगन फ्रूट के पौधों में लगभग 12 से 18 महीने बाद फूल एवं फल आना शुरू हो सकते हैं। हालांकि मौसम, किस्म और प्रबंधन के अनुसार फलन की अवधि में अंतर हो सकता है। फल पूर्ण विकसित होकर गुलाबी या लाल रंग प्राप्त करने पर उनकी तुड़ाई की जाती है।
उन्होंने किसानों को केवल उत्पादन बढ़ाने के बजाय ग्रेडिंग, पैकिंग, स्थानीय बाजार, थोक खरीदार, होटल-रेस्टोरेंट और सीधे उपभोक्ताओं तक बिक्री की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की सलाह दी।
कृषि अधिकारियों ने किया खेत का भ्रमण
भरतपुर के अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार देशराज सिंह ने मोहचा गांव पहुंचकर डॉ. सियाराम मीना के ड्रैगन फ्रूट खेत का भ्रमण किया और फसल का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट उच्च मूल्य वाली फल फसल है, जिसे सीमित पानी वाले क्षेत्रों में भी वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ उगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेती में नवाचार के साथ तकनीकी मार्गदर्शन का उपयोग किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद कर सकता है। डॉ. सियाराम मीना का ड्रैगन फ्रूट खेत कृषि में नए प्रयोग का उदाहरण है।
राजस्थान में तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव। आयोग ने अफवाहों को नकारा।
अलवर:- राजगढ़ के मोती वाडा गांव में पैर फिसलने से 22 वर्षीय युवती की कुंए में गिरे से हुई मौत
करौली:-बालघाट की गढी मोरडा खेत से अजगर किया रेस्क्यू
 <nis:link nis:type=tag nis:id=57news nis:value=57news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=Rajasthan nis:enabled=true nis:link/>