देहरादून में ग्राम प्रधानों का हल्लाबोल!
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच पर निकले। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। कई प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की।
मानदेय बढ़ाने, पंचायतों को अधिक अधिकार और विकास निधि देने, स्वास्थ्य बीमा तथा मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी से जुड़ी मांगों को लेकर प्रधानों ने सरकार के सामने अपनी आवाज बुलंद की।
🎥 देखिए ग्राम प्रधानों के सचिवालय कूच की पूरी तस्वीर...
#उत्तराखंड #देहरादून #ग्रामप्रधान #प्रधानसंगठन #सचिवालयकूच #प्रधानआंदोलन #उत्तराखंडन्यूज #रैबारपहाड़का