राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
पौड़ी जिले के विकासखंड नैनीडांडा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देशानुसार पी.एल.वी. संतोषी ध्यानी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण एवं लोक अदालत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कानून की मदद लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अतर सिंह रावत ने पी.एल.वी. संतोषी ध्यानी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बाल अधिकार एवं कानूनों की जानकारी देना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर शिक्षकगण, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#विधिकजागरूकता #बालअधिकार #POCSO #लोकअदालत #नैनीडांडा #पौड़ी #उत्तराखंड #LegalAwareness