गुमला: उर्मी-अरमई-डुमरडीह में 101 कन्याओं का पूजन, हवन के बाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु!
Gumla, Gumla | Oct 19, 2026 गुमला जिले के उर्मी, अरमई और डुमरडीह में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मां भगवती की पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान पूरा पूजा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।