पाली: पिपरिया जागीर निवासी महिला का आरोप, नामजद आरोपी ने फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री के लिए पति का किया अपहरण
Pali, Lalitpur | Aug 12, 2026 ग्राम पिपरिया जागीर निवासी महिला ने बुधवार दोपहर करीबन 2:00 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के एक नामजद आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से उसकी जमीन की रजिस्ट्री कराने के मकसद से उसके पति का अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता ने मामले को लेकर पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए उसके पति को बंधन से मुक्त कराने एवं आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।