देवरी: युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने सामुदायिक केंद्र के पास सड़क जाम की, शव रखकर 4 घंटे किया प्रदर्शन
Deori, Sagar | Nov 29, 2024 देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुक्रवार शाम 4 बजे सड़क पर मृतक के परिजनों द्वारा शव रखते हुए जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाए है कि पुलिस एवं कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है जिसके चलते यह घटना हुई है। घटना के विरोध में परिजनों ने चार घंटे तक चक्का जाम किया, वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को खत्म किया गया।