देवरी: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक प्रतिनिधि प्रियंका पटेरिया ने 134 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं
Deori, Sagar | Dec 2, 2024 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी की 134 छात्राओं को निशुल्क साईकिल का वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रियंका पटैरिया ने सोमवार दोपहर 3 बजे की। विधायक प्रतिनिधि प्रियंका पटैरिया ने कहा कि दूर दराज गांवों से स्कूल आने वाले बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए भाजपा सरकार ने निशुल्क साइकिल वितरण योजना शुरू की है।