देवरी: ग्राम सिलारी में दो दिवसीय अग्नि कुंड मेले का हुआ शुभारंभ, पहले दिन 22 श्रद्धालु अग्निकुंड से नंगे पैरों निकले
Deori, Sagar | Dec 1, 2024 देवरी के ग्राम सलारी में हनुमान मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 12:00 से दो दिवसीय अग्निकुंड मेला की शुरुआत हुई। पहले दिन22 श्रद्धालु जय हनुमान का जयकारा लगाते हुए दहकते अंगारो में से नंगे पैर निकले। मंदिर के पुजारी राजेश पाठक ने बताया कि सिलारी में हनुमान मंदिर परिसर में पिछले 30 सालों से अग्नि कुंड मेले का आयोजन होता आ रहा है।