कहीं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील… और कहीं सड़क के लिए ग्रामीण खुद जला रहे उम्मीद की लौ!
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गई है।
लेकिन चमोली के संकड़ गांव की तस्वीर भी देखिए—डेढ़ साल से सड़क का इंतजार करते-करते ग्रामीणों ने सरकारी सिस्टम का इंतजार छोड़ दिया और खुद कुदाल-बेलचा लेकर सड़क बनाने में जुट गए।
एक तरफ दीपक जलाकर विकास के उजाले की बात, दूसरी तरफ पहाड़ में सड़क के लिए ग्रामीणों को खुद पसीना बहाना पड़ रहा है।
सवाल सीधा है—विकास का दीपक सिर्फ जलाना है या उसकी रोशनी गांव की सड़क तक भी पहुंचानी है?
#चमोली #उत्तराखंड #संकड़गांव #श्रमदान #सड़क #विकास #दीपकजलाओ #आशीर्वादकादीया #पहाड़कीहकीकत #Uttarakhand