मंडला: जिला योजना भवन में अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने सुनी समस्या, 132 आवेदकों ने किया आवेदन
Mandla, Mandla | May 26, 2026 जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में दोपहर 1 बजे तक 132 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए।