निकाय चुनाव में भाजपा को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली है। पार्टी समर्थित उम्मीदवार को गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद में बुरी तरह हार का सामना करना लेकिन महगामा नगर पंचायत में पार्टी समर्थित उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराकर लाज रख ली।महगामा में पहली बार हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार प्रबोध सोरेन ने भगवा लहरा दिया।