गोरखपुर: प्रयागराज के झूसी और रामबाग रेलवे स्टेशन से चलाई गईं 54 स्पेशल ट्रेनें, NER गोरखपुर के सीपीआर ने दी जानकारी
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने का श्रद्धालुओं को सकुशल वापस लाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 54 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। इन ट्रेनों के जरिए से हजारों श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। हर आधे घंटे पर एक ट्रेन झूसी और रामबाग रेलवे स्टेशन से संचालित की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी।