गोरखपुर: पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास लुटेरों ने ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स लूटा, महिला गिरकर हुई घायल
अन्नू मौर्य कैंट थानाक्षेत्रके इंदिरा नगर मोहल्ले में रहती हैं। उनका मायका शाहपुर थानाक्षेत्र के मोहनापुर स्थित वुन्नीपुर में है। 6 फरवरी को उनकी चचेरी बहन की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए वह ड्र रिक्शा से इंदिरानगर से मोहनापुर जा रही थीं। अन्नू के मुताबिक बैग में लगभग 4 लाख रुपये कीमत के गहने थे और मोबाइल भी उसी में रखा हुआ था।