गोरखपुर: नगर निगम में महापौर और नगर आयुक्त की उपस्थिति में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
महापौर की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त महोदय की उपस्थिति में आज नगर निगम गोरखपुर में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर एवं नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से सर्वेक्षण टूलकिट के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।