गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज रोड पर यातायात पुलिस ने ऑटो में लगे अवैध बंपर गार्ड को गैस कटर से काटकर हटवाया
ट्रैफिक विभाग ने शहर में ऑटो रिक्शा पर अवैध रूप से लगे बंपर-गार्ड के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजीत पांडे ने अपनी टीम के साथ मेडिकल कॉलेज के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 18 ऑटो रिक्शा के बंपर-गार्ड गैस कटर से हटवाए गए, जबकि 12 ऑटो चालकों ने स्वयं अपने बंपर-गार्ड हटा लिए।