गोरखपुर: रेती चौराहा स्थित कपड़ा शोरूम पर दर्जनों लोगों ने की तोड़फोड़, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
शहर के राजघाट थाना क्षेत्र के रेती चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान 'कलानिकेतन' पर शुक्रवार को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस दर्जनों हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में दुकान के कर्मचारी शिवसागर और रोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, सामान बिखेर दिया और महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।