गोरखपुर: यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया चेकिंग अभियान, अतिक्रमण हटाया और 813 वाहनों का किया चालान
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार के दिशा निर्देशन में आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में चले इस अभियान के तहत 813 वाहनों का एमबी एक्ट में चालान किया गया। इस कार्रवाई में ऑटो रिक्शा ई रिक्शा व अन्य वहां पर कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।