एकमा: अगलगी पीड़ित दुकानदार की मदद को आगे आए गांव के युवक
Ekma, Saran | Oct 16, 2026 एकमा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गुमटी के पास दो बाईकों में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई लिट्टी की दुकान के संचालक संजय साह की मदद के लिए स्थानीय युवा आगे आए। हरपुर गांव निवासी दुकानदार को रोजी रोटी की संकट से उबर के लिए हंसराजपुर के लोगों ने शुक्रवार को खाद्यान्न सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।