चित्तौड़गढ़ में ग्राम रथ अभियान के चौथे दिन जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया गया। सीईओ विनय पाठक ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीणों को फ्लैगशिप योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।