कायामदी में पुल-सड़क न होने से ग्रामीण परेशान, एंबुलेंस तक नहीं पहुंच रही*
*जालौन।* तहसील क्षेत्र के ग्राम कायामदी में सड़क और पुल की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। मुख्य मार्ग से संपर्क बाधित होने से आपात स्थिति में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है।
ग्रामीणों को मरीजों को ट्रैक्टर से कच्चे रास्ते से मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ रहा है। बारिश में कच्चा रास्ता खराब होने से परेशानी और बढ़ जाती है, मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। स्कूली बच्चों और रोज आवागमन करने वालों को भी दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक 2025 में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी, जल्द निर्माण का आश्वासन भी मिला था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल और पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।
Jalaun, Jalaun | Sep 9, 2026