*सीएम पेंशन योजना से जालौन में 1.32 लाख को सहारा*
जालौन में मुख्यमंत्री की पेंशन योजनाओं से 1,32,475 जरूरतमंदों को हर माह आर्थिक मदद मिल रही है। डीएम राजेश पाण्डेय की निगरानी में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।
वृद्धावस्था पेंशन में 85,016 बुजुर्गों को 1000 रुपये, दिव्यांग पेंशन में 15,824 लाभार्थियों को 1000 रुपये, निराश्रित पेंशन में 31,523 को 1000 रुपये और कुष्ठ पेंशन में 112 लाभार्थियों को 3000 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। इससे गरीब, बुजुर्ग और दिव्यांगों को सम्मानजनक जीवन का सहारा मिल रहा है।
Jalaun, Jalaun | Sep 7, 2026