छेड़खानी के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पत्थर, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
डकोर। छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाना डकोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Jalaun, Jalaun | Sep 9, 2026