“मेरी मौत का कारण रुपाली सचान हैं…” महिला के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
Dio Jalaun Chief Minister Office Uttar Pradesh
DM Jalaun Ministry of Rural Development, Government of India
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
UP Police PMO India Ministry of Panchayati Raj, Government of India Jalaun Police
जालौन (उरई)। कुंज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत से जुड़े मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मरीज ज्योति सिंह डॉक्टर रुपाली सचान पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी हालत के लिए उन्हें जिम्मेदार बता रही हैं।
वीडियो में महिला कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि ऑपरेशन में लापरवाही के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और “मेरी मौत का कारण रुपाली सचान हैं।”
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल है कि पूरे मामले की जांच कब और किस स्तर पर होगी और आरोपों की सच्चाई क्या सामने आएगी?
#Jalaun #Orai #KunjHospital #JyotiSingh #RupaliSachan #BreakingNews #bundelkhandbullatin
Jalaun, Jalaun | Sep 7, 2026