गुना नगर: एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में की आपराधिक मामलों की जनसुनवाई, फरियादी पहुंचे
गुना पुलिस कंट्रोल रूम में 18 मार्च को एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने आपराधिक मामलों की जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्र से आवेदक एसपी के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत समय सीमा में करने के आदेश दिए। इस दौरान गुना पुलिस के सभी आला अधिकारी, थाना चौकी प्रभारी मौजूद रहे।