गुना नगर: नगर पालिका के आउटसोर्स कचरा वाहन चालकों को वेतन नहीं मिला, सीटू के बैनर तले प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन दिया
गुना नगर पालिका के आउटसोर्स कचरा वाहन चालकों को फरवरी 2025 का अभी तक वेतन नहीं मिला है। 18 मार्च को नगर पालिका के बाहर सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा, सीएमओ को ज्ञापन देकर चर्चा करेंगे, वेतन नहीं मिलता है तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा। पूर्व में कलेक्टर ने ज्ञापन देने पर आश्वासन दिया था, उस पर भी सुनवाई नही हुई।