गुना नगर: गुना में त्योहारों को लेकर कलेक्टर एसपी उतरे सड़कों पर, पुलिस फोर्स के साथ शहर में निकाला विशाल फ्लैग मार्च
गुना में 19 मार्च रंग पंचमी, 31 मार्च ईद उल फितर और आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने 18 मार्च को कलेक्टर के के कन्याल, एसपी एसके सिन्हा सड़कों पर उतरे। प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस फोर्स ने शहर में विशाल फ्लैग मार्च निकाला। कलेक्टर एसपी ने लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, शांति से त्योहार मनाने संदेश दिया।