गुना नगर: गड़कुन्डार किले को यूनेस्को सूची में बुंदेलाओ की धरोहर बताने पर क्षत्रिय खंगार समाज ने आपत्ति जताई, गुना में दिया ज्ञापन
गुना में क्षत्रिय खंगार समाज ने सीएम के नाम कलेक्टर को 18 मार्च को ज्ञापन दिया है। कहा, यूनेस्को सूची में एमपी के गड़कुंडार किले को बुंदेलाओ की धरोहर बताया गया है। खंगार वंश के महाराजा खेतसिंह ने 150 वर्ष राज किया किले का निर्माण कराया। एमपी शासन के कैलेंडर में 27 सितंबर को गड़कुंडार महोत्सव दर्शाया जाता है। गड़कुंडार किला महाराज खेतसिंह के नाम पर किया जाए।