गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने तीन मामलों में फरार कर्नलगंज निवासी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया
गुना में कैंट थाना पुलिस द्वारा एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 18 मार्च को सामने आई जानकारी में थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा, आरोपी पर्रा उर्फ वाहिद कुरेशी पर तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज थे। लगातार फरार रहने पर गुना न्यायालय ने तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। बीते रोज मुखबिर की सूचना पर कर्नलगंज निवासी आरोपी वाहीद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।