गुना नगर: जिला कार्यालय में जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 146 शिकायतें दर्ज
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कल्याण ने 18 मार्च को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे 146 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने मौके पर आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगों को आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण और आधार कार्ड हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई।