जतारा: जतारा थाना क्षेत्र: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, समझौते के लिए 5 लाख की पेशकश का दावा
जतारा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने एसपी टीकमगढ़ को शिकायत देकर दो युवकों पर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।शिकायत में यह भी आरोप है कि पंचायत से जुड़े लोगों ने मामले में समझौते के लिए 5 लाख रुपये की पेशकश करते हुए पुलिस में शिकायत न करने का दबाव बनाया।