गुना: बजरंगगढ़ पुलिस ने चराने ले जाई गई ₹3 लाख की 4 भैंस चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए
Guna, Guna | Aug 22, 2026 गुना में बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। 22 अगस्त सुबह थाना प्रभारी ने बताया, 12 अगस्त 2026 को 10 भैंसों को जंगल चराने ले गए फरियादी जगदीश जाट ग्राम छिपोन ने 15 अगस्त को तीन भैंस चोरी की रिपोर्ट की। 21 अगस्त को तीन चोर सर्वेश गुर्जर, मुकेश गुर्जर, डालचंद गुर्जर ग्राम खेरा को गिरफ्तार कर ₹3 लाख की चार भैंस बरामद की है।