पुपरी: मौलानगर में विद्युत विभाग ने एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, पुपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज
विद्युत विभाग द्वारा मौलानगर में विद्युत ऊर्जा चोरी करते मो.इस्तेखार अहमद को रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर रविवार को 3 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।