बालूमाथ: बिरहोरी टोला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत फूलसू पंचायत के बिरहोरी टोला के पास रविवार संध्या करीब 6 अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई l जिसमें मृतक कि पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग ग्राम निवासी सरयू पासवान के 24 वर्षीय पुत्र रंजन पासवान एवं घायल राजेश पासवान के पुत्र दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई l पुलिस घटना जांच में जुटी है l