गावां: थाना दिवस पर आठ मामलों का निष्पादन किया गया
Gawan, Giridih | May 31, 2026 गावां थाना के सभागार में शनिवार को अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार के निर्देश पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार उपस्थित थे। मौके पर अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से रैयत जमीन से संबंधित मामलों को ले आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने थाना पहुंचें।