खकनार: ग्राम खोदरी में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बुरहानपुर जिले के ग्राम खोदरी में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बगैर अनुमति कॉलोनी विकसित करने की शिकायत के बाद जांच हुई, जिसमें कॉलोनाइजर अनिल राय कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। एसडीएम पल्लवी पौराणिक के निर्देश पर बुलडोजर चलाकर सड़क निर्माण और प्लॉटिंग के पिलर ध्वस्त कर दिए गए।दस्तावेज न मिलने पर FIR की चेतावनी दी गई।