खकनार: भावसा में भगोरिया उत्सव की धूम, 20 गांवों के आदिवासी 10 ढोल लेकर पहुंचे
जिले के भावसा हाट बाजार में भगोरिया पर्व की धूम रही। आसपास के 20 गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और 10 ढोल के साथ नाच-गान किया।इस अवसर पर युवा-युवतियों ने एक जैसे कपड़े पहनकर पर्व का आनंद लिया। स्थानीय निवासी तेरसीग ने बताया कि "हम पूरे साल खेती में मेहनत करते हैं और भगोरिया पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है।