खकनार: घाघरला में बंजारा समाज का पारंपरिक फाग उत्सव, होली गीतों पर झूमे लोग
बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में बंजारा समाज द्वारा पारंपरिक फाग उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार रात 8:00 बजे समाज के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाए और रंगों के इस पर्व का आनंद लिया। यह उत्सव पंचमी तक जारी रहेगा, जिसमें समाजजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फाग गायन के जरिए होली की उमंग का आनंद लेंगे।