लखीसराय: जिला मुख्यालय में डीएम शैलेंद्र कुमार का हुआ सम्मान
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में सोमवार की दोपहर 1:30 पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को जिले के वरीय अधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।