BAGHPAT DESK : बागपत से बड़ी खबर। नवागत एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शिकंजा कसा जाएगा। ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधियों पर भी कड़ा प्रहार होगा। एसपी ने कानून व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस को जवाबदेह बनाने और जनता की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण करने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
Baghpat, Bagpat | Oct 11, 2026