नईसराय: पांचवीं, आठवीं के बच्चों को अक्षर ज्ञान तक नहीं, नर सेवा ही नारायण सेवा समिति ने शुरू कराई निःशुल्क कोचिंग
अमरौद सद्दू गांव के आदिवासी नौनिहालों की पढ़ाई के मामले में अब पहले से बेहतर नीब मजबूत हो सकेगी। दर असल नर सेवा ही नारायण सेवा समिति द्वारा आदिवासी बस्ती में निःशुल्क कोचिंग शुरू कराई गई है।कोचिंग का शुभारंभ मंगलवार की शाम 4 बजे समिति संचालक विवेक भार्गव द्वारा गणपति पूजन के साथ कराया गया। समिति के संचालक ने बताया कि, बच्चों को अक्षर ज्ञान तक नहीं है।