शादी सीजन चल रहा है खाना सोच समझकर खाएं
शादी सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, बाइक से ले जा रहे 100 किलो संदिग्ध पनीर को कराया नष्ट
कोटा। शादियों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुमानपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मोटरसाइकिल पर ड्रम में भरकर ले जाए जा रहे करीब 100 किलो संदिग्ध पनीर को रुकवाया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई गई और शेष पनीर को नष्ट करवाया गया।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, गुलाब जामुन, सोहन पापड़ी, राजभोग और नमकीन के कुल 5 नमूने जांच के लिए लिए गए।
निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई और स्वच्छता संबंधी कमियां भी मिलीं। इस पर संचालकों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
शादी सीजन में मिलावट पर विभाग की नजर: खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है। अब जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि जब्त किया गया संदिग्ध पनीर और अन्य खाद्य पदार्थ गुणवत्ता के मानकों पर कितने खरे उतरते हैं।
Ladpura, Kota | Nov 20, 2026