कंडाघाट: चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर कंडाघाट में कार और बस में हुई टक्कर, कोई जानी नुकसान नहीं, पुलिस कर रही जांच
चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर कंडाघाट में कार और बस में टक्कर होने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना कंडाघाट पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है की टक्कर मामूली थी यदि यह टक्कर बड़ी होती तो खासा नुकसान यहां पर देखने को मिल सकता था। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हुआ है।