कंडाघाट: डिग्री कॉलेज कंडाघाट में साइबर क्राइम पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
ACT Humane फाउंडेशन की ओर से बुधवार को डिग्री कॉलेज कंडाघाट में साइबर क्राइम को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोलन पुलिस का साथ भी फाउंडेशन को मिला। कार्यक्रम में सोलन पुलिस साइबर सेल से हेड कांस्टेबल नरेंद्र और कॉन्स्टेबल दलीप ने कॉलेज के बच्चों के साथ साइबर अपराध को लेकर चर्चा की।