कंडाघाट: SDM कार्यालय कंडाघाट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 11 पदों के साक्षात्कार 30 जुलाई को आयोजित होंगे
समेकित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 30 जुलाई को 11 बजे SDM कण्डाघाट के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट ने दी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट में सम्पर्क कर सकते है।