कंडाघाट: कंडाघाट की पर्यटन नगरी चायल में सड़कों के खस्ताहाल पर BJP नेता योगेंद्र वर्मा ने प्रशासन से ध्यान देने की अपील की
कंडाघाट की पर्यटन नगरी चायल में सड़कों की खस्ताहाल को लेकर स्थानीय व्यक्ति और BJP नेता योगेंद्र वर्मा ने सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि यहां पर रोड की हालत इतनी खराब है कि यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है की समस्या की ओर ध्यान दिया जाए ताकि पर्यटन नगरी चायल में हालात सुधर सके।