झाबुआ: झाबुआ में जनसंपर्क अधिकारी और कर्मचारियों ने की कलम बंद हड़ताल
Jhabua, Jhabua | Nov 27, 2025 आज दिनांक 27 नवम्बर को सुबह 11 बजे से झाबुआ जिले के जनसंपर्क अधिकारी व कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल की। दरसअल मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा आरएएस के अधिकारी की पदस्थापना को लेकर उपजे असंतोष ने राज्यभर में व्यापक रूप ले लिया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आदेश को विभाग की गरिमा और पेशेवर संरचना के विरुद्ध बताया है।