सिंगरौली: तीन महीने बाद भी हत्या के आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी माड़ा पुलिस, पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा पीड़ित
माड़ा थाना क्षेत्र के बड़गड़ गांव के निवासी 44 वर्षीय राम शयन वैश्य की किसी ने हत्या कर दी। तीन महीने बीत जाने के बाद भी माड़ा पुलिस खाली हाथ है। मृतक के पुत्र महेश कुमार वैश्य ने बताया कि पहले तो माड़ा थाने की पुलिस द्वारा पांच दिनों तक रिपोर्ट ही नहीं लिखी गयी फिर आरोपियों के नामजद रिपोर्ट लिखाये जाने के बाद भी आरोपियों का नाम नहीं लिखा गया। पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा जिला कलेक्टर, एसपी आफिस में शिकायत दर्ज करायी गयी, डीआईजी, आईजी को पत्र लिखा गया, सीएम हेल्पलाईन में शिकायत की गयी इसके बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी।